स्थानांतरित शाखा प्रबंधक को दी गयी विदाई, कार्यकाल की प्रशंसा

Updated:
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक नितेश कुमार पासवान का प्रमोशन वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर हुगली कोलकाता में हुआ है

विज्ञापन

सरायगढ़. पंजाब नेशनल बैंक सिमरी (एन) स्थित भपटियाही बाजार परिसर में सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक नितेश कुमार पासवान की विदाई समारोह का आयोजन किया गया. शाखा प्रबंधक नितेश कुमार पासवान का प्रमोशन वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर हुगली कोलकाता में हुआ है. प्रभारी शाखा प्रबंधक के रूप में उपेंद्र प्रसाद सिंह पंजाब नेशनल बैंक भपटियाही में कार्य करेंगे. प्रभारी शाखा प्रबंधक उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शाखा प्रबंधक नितेश कुमार पासवान के कार्यकाल में पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े एक लाख से अधिक खाता धारक, जीविका कर्मी और बैंक कर्मियों को कार्य करने में काफी सहूलियत मिली है. इनके कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकता है. शाखा प्रबंधक नितेश कुमार पासवान के कार्यकाल में जीविका के क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक देश में नंबर वन स्थान स्थापित कर चुका है. इस मौके पर शाखा प्रबंधक नीतीश कुमार पासवान को बैंक कर्मी, जीविका कर्मी और स्थानीय खाता धारकों ने फूल माला, बुके, पाग, वस्त्र भेंट कर विदाई दी. मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के मनीष कुमार, राज सुमन, गणेश शर्मा, अखिलेश पासवान, कुमार अंशु, सत्यनारायण यादव, अरविंद कुशवाहा, अभिषेक कुमार, शंभू सिंह सहित बड़ी संख्या में पंजाब नेशनल बैंक के खाता धारक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन