स्थानांतरित थानाध्यक्ष को दी गई भावभीनी विदाई, धर्मेंद्र कुमार ने संभाली कमान

नवपदस्थापित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का पाग-माला पहनाकर स्वागत किया गया
प्रतापगंज. प्रतापगंज थाना परिसर में शुक्रवार को चौकीदार संघ की अगुवाई में विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्थानांतरित थानाध्यक्ष प्रमोद झा और थाना मैनेजर रूपेश कुमार को मिथिला की परंपरा अनुसार पाॅग और माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई. वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का पाग-माला पहनाकर स्वागत किया गया. चौकीदार संघ की ओर से सुधीर कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विदाई का समय हृदयविदारक होता है, लेकिन यह किसी नए पड़ाव की शुरुआत भी है. उन्होंने झा साहब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नवपदस्थापित थानाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि उनके निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कर सभी कार्यों को सफल बनाया जाएगा. इस मौके पर एसआई लाला कुमार, राजेश्वर कुमार, नीरज आचार्य, सोनू कुमार, एएसआई संजय कुमार सहित शस्त्रबल के जवानों ने भी माला पहनाकर पूर्व थानाध्यक्ष को विदाई दी. स्थानांतरित थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने भावुक होते हुए कहा कि कार्यकाल के दौरान यदि किसी को कोई तकलीफ हुई हो तो वह उसे उनकी मजबूरी समझें. उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में दिन-रात काम करना पड़ता है और स्थानांतरण-पदस्थापन सामान्य प्रक्रिया है. प्रतापगंज में कार्य करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा और यहां के लोगों ने उन्हें अल्प समय में ही भरपूर सम्मान और सहयोग दिया. उन्होंने आशा जताई कि नवनियुक्त थानाध्यक्ष को भी यही सहयोग मिलेगा. वहीं, नवपदस्थापित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रखना होगी. उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई. समारोह के बाद पूर्व थानाध्यक्ष प्रमोद झा को गाजे-बाजे के साथ थाना परिसर से विदा किया गया. इस दौरान उनका काफिला मुख्य मार्ग से होते हुए बाजार भ्रमण कर शंकर चौक पहुंचा, जहां लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. मौके पर चौकीदार काशीन्द्र, दिनेश, जूही, राहुल, जहांगीर, उमेश पासवान, मूंगालाल, बासुदेव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




