निःशुल्क शिविर में 350 मरीजों की आंखों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

साढ़े तीन सौ मरीजों की जांच, चालीस चयनित

विज्ञापन

सुपौल. लायंस क्लब सुपौल और श्री बालाजी नेत्रालय (पटना) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुपौल टाउन हॉल (कचहरी परिसर के पास) एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सावन कुमार थे, जबकि उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार भी मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री बालाजी नेत्रालय के निदेशक एवं मुख्य चिकित्सक डॉ शशि मोहनका को सम्मानित किया और फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया. साढ़े तीन सौ मरीजों की जांच, चालीस चयनित बारिश के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लगभग 350 मरीजों की आंखों की जांच की, जिनमें से करीब 40 मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई. गरीब मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन की मुफ्त व्यवस्था भी श्री बालाजी नेत्रालय की ओर से की जाएगी. डीएम ने की सराहना, ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजन की अपील जिलाधिकारी ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी आयोजित किए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें. लायंस क्लब सुपौल के संयोजक धर्मेन्द्र सिंह पप्पू ने कहा कि सुपौल के ही सपूत डॉ शशि मोहनका ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर यह सेवा कार्य किया है, जो जिले के लिए गौरव की बात है. संस्था के अध्यक्ष तपेश्वर मिश्र ने कहा कि शिविर में चयनित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन मुफ्त में कराया जाएगा. वहीं, जोनल अध्यक्ष भरत कुमार झा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों का आभार जताया. शिविर को सफल बनाने में डॉ ओपी अमन, डॉ शांति भूषण, डॉ विकास, डॉ प्रदीप शर्मा, डॉ आरके यादव सहित अनेक चिकित्सकों और समाजसेवियों का योगदान रहा. साथ ही लायंस क्लब सुपौल के सदस्य राजेश मोहनका, पवन अग्रवाल, सरवन मोहनका, मुकेश मोहनका, चंदन, रौशन आनंद, विजय झा, विशाल गुप्ता आदि सक्रिय रहे. कार्यक्रम में स्काउट गाइड के कैडेटों ने संजय कुमार झा के नेतृत्व में महत्वपूर्ण सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन