ePaper

बैठक से अनुपस्थित रहने वाले 80 विद्यालय प्रधानों से पूछा गया स्पष्टीकरण

Updated at : 28 Nov 2024 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

दोनों शिक्षिका से विभाग ने स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है

विज्ञापन

सुपौल. शिक्षा विभाग का आदेश सरकारी स्कूलों एचएम के लिए कुछ खास मायने नहीं रखता है. यह बुधवार को एसएसए कार्यालय में आयोजित बैठक में स्पष्ट हुआ. अपार कार्ड निर्माण को लेकर सदर प्रखंड के कुल 80 एचएम की बैठक आयोजित की गई थी. लेकिन बैठक में एक भी एचएम शामिल नहीं हुए. इसके बाद विभाग ने सभी एचएम से स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है. डीपीओ स्थापना से जारी पत्र में कहा गया है कि 27 नवंबर को एसएसए सभागार में छात्रों के अपार आईडी निर्माण को लेकर सभी स्कूलों के एचएम की बैठक आयोजित की गई थी. लेकिन इसमें 80 एचएम शामिल नहीं हुए. बैठक में शामिल नहीं होना कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को दर्शाता है. इसको लेकर सभी 24 घंटे के अंदर सभी एचएम को डीपीओ के समक्ष स्पष्टीकरण का जवाब सौंपने को कहा गया है. हालांकि गुरुवार की शाम तक एक भी एचएम ने अपना अपना स्पष्टीकरण का जवाब जमा नहीं किया था. डीपीओ स्थापना राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि 40 एचएम ने अपार कार्ड निर्माण शुरू कर दिया है. हालांकि अभी तक स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिला है. इसके अलावा उपस्थिति बनाकर घर चले जाने वाले दो शिक्षकों से भी स्पष्टीकरण पूछा गया है. मामला सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तेलागोठ का है. 26 नवंबर को प्रखंड संसाधन सेवी के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षिका अनिता कुमार और गुलअपसां अपनी उपस्थिति बनाकर अनुपस्थित पाई गई. एचएम से पूछे जाने पर बताया गया कि दोनों शिक्षिका हर रोज उपस्थिति बनाकर घर चली जाती है. दोनों शिक्षिका से विभाग ने स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है. अन्यथा की स्थिति में उक्त तिथि के वेतन कटौती की चेतावनी दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन