जनता दरबार में भूमि विवाद के चार मामलों का निष्पादन

जनता दरबार के दौरान 6 नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं
सरायगढ़. अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई दोनों पक्षों की उपस्थिति में की गई. अंचलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर कागजातों की जांच करते हुए कुल चार मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. जिससे संबंधित पक्षों को राहत मिली. बताया कि जनता दरबार के दौरान 6 नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं., आवश्यक कागजातों के अभाव में इन मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके कारण दोनों पक्षों को अगली तिथि निर्धारित कर दी गई है. कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है. जहां पारदर्शी तरीके से दोनों पक्षों के समक्ष सुनवाई कर निष्पादन किया जाता है. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी समझदारी और सामंजस्य के साथ गांव स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करें, ताकि अनावश्यक रूप से न्यायालय या अन्य कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. मौके पर सहायक उर्दू अनुवादक मो. बशीर अकरम, भपटियाही थाना के एसआई बलदेव राम सहित अन्य संबंधित लोग एवं जमीन मालिक उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










