पृथ्वी दिवस 2026 पर ऐतिहासिक पर्यावरण जन अभियान की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस 2026 पर ऐतिहासिक पर्यावरण जन अभियान की शुरुआत

अभियान का नेतृत्व भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त सह जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजय कुमार झा कर रहे हैं

विज्ञापन

सुपौल. पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत किया गया है. पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर 15 अप्रैल से 31 अप्रैल तक राजव्यापी पर्यावरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है. इस महत्वाकांक्षी अभियान का नेतृत्व भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त सह जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजय कुमार झा कर रहे हैं. सुपौल अनुमंडल में अमन कुमार, त्रिवेणीगंज अनुमंडल में सौरव सुमन, वीरपुर अनुमंडल में कौशिक वत्स, निर्मली अनुमंडल में देवेंद्र कुमार अभियान की कमान संभाल रहे हैं. यह अभियान अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संस्था अर्थ डे आर्गेनाइजेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है. छात्र-छात्राओं, स्काउट और गाइड को प्लास्टिक वॉरियर्स के रूप में तैयार किया जा रहा है. यह बच्चे अपने-अपने विद्यालय परिवार और समाज में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पर्यावरण संरक्षण में उपाय अपनाने और दूसरों को जागरूक करने में जिम्मेदारी निभाएंगे. यह बच्चों को केवल जागरूक ही नहीं करेंगे बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक रूप में विकसित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. अभियान के तहत व्यापक गतिविधियां अभियान का प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. पौधरोपण अभियान हर विद्यालय में पौधे लगाकर हरित परिसर का निर्माण, प्लास्टिक मुक्त अभियान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने पर जोर दिया जा रहा है. वहीं स्वच्छता अभियान -गांव शहर में सफाई के प्रति जागरूकता, पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम -जलवायु परिवर्तन जैव विविधता और सतत विकास पर विशेष सत्र आयोजित किये जा रहे हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन