175 बीएलओ की हुई बैठक, मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

अब इस कार्य की गहन समीक्षा की जा रही है ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की कमी या त्रुटि न रह जाए

विज्ञापन

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को छातापुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या-45) के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी 175 बूथ लेवल अधिकारियों ने तीन शिफ्ट में भाग लिया. इस अवसर पर बसंतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रभाकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. जानकारी देते हुए बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है. अब इस कार्य की गहन समीक्षा की जा रही है ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की कमी या त्रुटि न रह जाए. उन्होंने कहा कि सभी 175 बीएलओ के साथ बैठक तीन शिफ्ट में आयोजित की गई, जिससे त्रुटिपूर्ण कागजातों को दुरुस्त कर अंतिम सूची को पूरी तरह सही और पारदर्शी बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन