अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक में यादव समाज को मजबूत बनाने पर दिया गया बल

बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पप्पू ने की
त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित विज्ञान महा विद्यालय त्रिवेणीगंज परिसर में रविवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक में आयोजित की गई . बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पप्पू ने की. अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला संरक्षक डॉ इंद्रभूषण प्रसाद ने कहा कि यादव समाज को बौद्धिक, आर्थिक व सामाजिक स्तर पर मजबूत बनना होगा. जाति के अंदर जो कमजोर लोग हैं, उनको भी मुख्य धारा में लाना होगा. बिहार में सबसे ज्यादा संख्या में होने के बावजूद यादव समाज आर्थिक व शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ है. कहा कि व्यापार में भी हमारी जाति का कोई बहुत बड़ी भागीदारी नहीं है. न्यायपालिका और मुख्य धारा की मीडिया में हमारे लोगों की संख्या कम रहने के कारण हमारी आवाज को दबा दिया जाता है. कुसहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती. लेकिन सरकार यादव को टारगेट कर रही हैं. अधिवक्ता राजेश कुमार गजेश ने यादव जाति में आपसी भाईचारे पर जोड़ दिया. गौतम कुमार ने कहा किया बैठक हर सप्ताह अलग-अलग टोलों और मोहल्ले में आयोजित की होनी चाहिए. बैठक में करण कुमार लड्डू, गौतम कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रभात कुमार, जे पी यादव, राहुल कुमार, संजय कुमार, रोशन कुमार, मंजेश कुमार, रणधीर यादव, विकास कुमार, मनोज कुमार, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










