आठ दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, फैंसी मैच में सिमराही की टीम ने दर्ज की जीत

Updated:
विज्ञापन
आठ दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, फैंसी मैच में सिमराही की टीम ने दर्ज की जीत

राघोपुर इलेवन के कप्तान सागर यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुना.

विज्ञापन

राघोपुर सिमराही बाजार स्थित लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के मैदान पर सोमवार से आठ दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट के पहले दिन का मैच यंग इलेवन पटना व राकेश इलेवन नेपाल के बीच पहला मैच खेला गया. वहीं इससे पूर्व रविवार की रात्रि सिमराही इलेवन और राघोपुर इलेवन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जहां राघोपुर इलेवन के कप्तान सागर यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुना. पहले बल्लेबाजी करते हुए राघोपुर इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 122 रन बनाए. जिसके जबाव में कप्तान उमेश गुप्ता के नेतृत्व में सिमराही इलेवन में 13 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच को जीत लिया. राघोपुर की टीम से सर्वाधिक रन राहुल साह ने बनाया, जबकि गेंद से मास्टर मयंक ने अपना कमाल दिखाया. वहीं सिमराही की ओर से जीत में कुणाल और सुमित सिंह ने अहम भूमिका निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन