कांग्रेस नेता राहुल गांधी का किया पुतला दहन

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :02 May 2026 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का किया पुतला दहन

महिलाओं ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही में गुरुवार संध्या नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के पारित नहीं होने को लेकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की. आक्रोश मार्च की शुरुआत भगवती स्थान मंदिर से हुई, जहां से महिलाएं नारे लगाते हुए एनएच 27 स्थित गुलाब दास ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर तक पहुंची. पूरे मार्ग में नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेंगे, जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध जताते हुए उनका पुतला दहन भी किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विनिता देवी ने की. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़ा अहम मुद्दा है, और इसे पारित नहीं करना महिलाओं के साथ अन्याय है. जिला मंत्री स्मृति कुमारी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होता, लेकिन इसे रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है. जिला उपाध्यक्ष सीमा कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी लोकतंत्र के लिए खतरा है. मौके पर सीमा कुशवाहा, गायत्री देवी, बैधनाथ भगत, प्रशांत वर्मा, स्नेहलता देवी, प्रमोद साह, वीणा देवी, ममता देवी, फुल कुमारी, रूबी देवी, उषा देवी, मधु कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन