कन्या प्राथमिक विद्यालय कोरियापट्टी से नशेड़ियों ने चुराये पंखे

बीती रात चोरों ने विद्यालय के कमरे का खिड़की का लोहे का रड तोड़कर दो पंखे की चोरी कर ली
जदिया जदिया थाना क्षेत्र के स्कूलों में लगातार चोरी की घटना हो रही घटना से स्कूल प्रबंधन व जनप्रतिनिधि परेशान है. इस दौरान कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय कोरियापट्टी में फिर चोरी की घटना घटी है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुलेखा देवी ने बताया कि आये दिन इस स्कूल में चोरी की घटना होती रहती है. बीती रात चोरों ने विद्यालय के कमरे का खिड़की का लोहे का रड तोड़कर दो पंखे की चोरी कर ली. स्कूल में पदस्थापित शिक्षकों ने बताया कि स्कूल के अगल-बगल नशीले पदार्थ की दुकान रहने के कारण लगातार चोरी हो रही है. नशेड़ी पैसे के अभाव में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. शाम होते ही स्कूल के आस-पास संदिग्धों का जमावड़ा लगा रहता है. 21 अप्रैल की रात भी हुई थी चोरी कन्या प्राथमिक विद्यालय कोरियापट्टी में एक पखवाड़े पूर्व भी चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर चार पंखे की चोरी कर ली थी. पुलिस ने इस घटना का सफल उद्भेदन भी कर लिया. स्कूल से चोरी गये चार पंखों में से तीन पंखा को बरामद कर तीन नशेड़ी सहित दो दुकानदार को गिरफ्तार किया. लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने सभी को थाना से ही मुक्त कर दिया. जिससे चोरों का मनोबल और बढ़ गया है, जो पुलिस के लिए चुनोती खड़ी कर रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




