सूखा नशा युवा पीढ़ी के भवष्यि को कर रहा खराब : मिन्नत रहमानी

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 14 Jun 2026 6:31 PM

विज्ञापन

सूखा नशा आज हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है. यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो इसके सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणाम बेहद गंभीर होंगे.

विज्ञापन

सुपौल जिले में बढ़ते सूखा नशा के खतरे को देखते हुए पूरे जिले में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को सूखा नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है. कांग्रेस नेता सह सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी द्वारा जिला के सभी प्रखंड में पंचायत स्तर पर सूखा नशा के ख़िलाफ़ विगत कई महीने से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पिपरा प्रखंड के कटिंग चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं को सूखा नशा के ख़िलाफ़ जागरूक किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रहमानी ने कहा कि सूखा नशा हमारे समाज के लिए सिर्फ घातक ही नहीं बल्कि आने वाले पीढ़ी के ऊपर इसका बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि सूखा नशा आज हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है. यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो इसके सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणाम बेहद गंभीर होंगे. हमें मिलकर नशा मुक्त सुपौल बनाने का संकल्प लेना होगा. उन्होंने अभिभावक, शिक्षक, सामाजिक संगठनों और प्रशासन से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास से ही सूखा नशा जैसी बुराई पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है. अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जनसंपर्क, जागरूकता रैली, नुक्कड़ सभाएं एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ताकि अधिक से अधिक लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंच सके. कार्यक्रम के दौरान डॉ पैगाम ख़ान, अमित चौधरी, डॉ ईशान, शाहिद ख़ान, नसीम इक़बाल, प्रमोद यादव, मनोज पंकज, शाफ़ात ख़ान, मनीष आनंद, सुशील सिंह, रामपुकार सिंह, गुंजन झा, संजय पासवान समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन