भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने एसएसबी के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने एसएसबी के साथ की बैठक

सीमा सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक आकलन किया तथा मौके पर तैनात सुरक्षाबलों से बातचीत कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

सुपौल पहलगांव में हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान हमले को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने वीरपुर स्थित भारत-नेपाल चेकपोस्ट पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 45वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर के कमांडेंट के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें सीमा पर निगरानी, गश्ती, खुफिया सूचना तंत्र और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संभावित गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के बाद अधिकारियों द्वारा भारत-नेपाल सीमा का स्थल निरीक्षण भी किया गया, जिसमें उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक आकलन किया तथा मौके पर तैनात सुरक्षाबलों से बातचीत कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर वीरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन