निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम सावन कुमार ने गुरुवार को निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र ग्वालपाड़ा एवं घीवहा (छातापुर) का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

छातापुर. डीएम सावन कुमार ने गुरुवार को निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र ग्वालपाड़ा एवं घीवहा (छातापुर) का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसी एवं विभागीय पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए. निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य प्रगति की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का निर्माण कार्य समयबद्ध एवं बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सके.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन