परसाही गांव का डीएम ने किया निरीक्षण, महिला रोजगार योजना की प्रगति पर जताया संतोष

Updated:
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीणों से योजना से जुड़ी जानकारी विस्तार से ली

विज्ञापन

सुपौल. जिला प्रशासन की सक्रियता का नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत औरलाहा पंचायत के परसाही गांव वार्ड नंबर 09 का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” की जमीनी हकीकत को परखना था. डीएम ने ग्रामीणों से योजना से जुड़ी जानकारी विस्तार से ली. ग्रामीणों ने बताया कि सभी जीविका से जुड़े परिवारों का प्रपत्र जीविका विभाग के माध्यम से भरवाया जा चुका है, और जिनका नाम लोकोस एप्लिकेशन पर अपडेट है, उनकी एंट्री भी प्रखंड स्तर पर की जा रही है. इस दौरान डीएम ने यह भी पूछा कि क्या प्रपत्र भरवाने या योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी ने पैसे की मांग की है. इस पर सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में जवाब दिया नहीं, किसी ने भी पैसे की मांग नहीं की है. ग्रामीणों की बात सुनकर जिलाधिकारी ने संतोष जताया और कहा कि यदि भविष्य में नगर परिषद क्षेत्र के किसी भी परिवार से अवैध तरीके से राशि की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत नगर परिषद या जीविका कार्यालय को दी जाए. उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार की योजनाएं पारदर्शी और बिना किसी बिचौलिये के आमजन तक पहुंचाई जाएंगी. डीएम के इस औचक निरीक्षण से गांव में उत्साह और हर्ष का माहौल रहा. ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी का खुद गांव पहुंचकर योजनाओं की समीक्षा करना, प्रशासन की संवेदनशीलता और आमजन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद भी दिया. निरीक्षण के दौरान त्रिवेणीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, थाना प्रभारी व जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक महबूब आलम भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन