डीएम ने कोसी तटबंध कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने कोसी तटबंध कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता का दिया निर्देश

20.20 एवं 20.50 किलोमीटर के लूप भाग में प्रोकॉपाइन कार्य प्रगति पर है

विज्ञापन

सुपौल. जिलाधिकारी सावन कुमार मंगलवार को पूर्वी कोसी तटबंध प्रमंडल-2, वीरपुर अंतर्गत 0 से 40 किलोमीटर क्षेत्र में संचालित कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में एजेंडा-1 के तहत पूर्वी कोसी तटबंध के 2.80 से 3.35 किलोमीटर तथा 4.00 से 5.30 किलोमीटर के बीच जियो बैग स्लोप पिचिंग कार्य पूर्ण पाया गया. वहीं 8.70 से 9.50 किलोमीटर के लूप भाग में प्रोकॉपाइन कार्य प्रगति पर पाया गया. एजेंडा-2 के अंतर्गत 20.50 से 22.70 किलोमीटर के लूप क्षेत्र में जियो बैग ऐज क्रेटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है. जबकि 20.20 एवं 20.50 किलोमीटर के लूप भाग में प्रोकॉपाइन कार्य प्रगति पर है. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता और गति की समीक्षा करते हुए संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं. ताकि तटबंध की मजबूती सुनिश्चित हो सके. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन