बाढ़ पूर्व तैयारी तेज: डीएम ने कोशी तटबंध कार्यों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम ने किशनपुर प्रखंड के सुजानपुर गांव में चल रहे कार्यों का जायजा लिया
सुपौल. संभावित बाढ़ 2026 की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में बुधवार को को जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा पूर्वी कोशी तटबंध प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने किशनपुर प्रखंड के सुजानपुर गांव में चल रहे कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्य में पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए. इसके अलावा स्पर संख्या 64.95 किमी एवं 68.30 किमी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी निरीक्षण किया गया. जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं. इस मौके पर पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल के कार्यपालक अभियंता सहित सहायक एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










