डीएम ने गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए चार जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated:
विज्ञापन

मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के बदलाव, स्थानांतरण या नाम जोड़ने के लिए मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल का भी उपयोग कर सकते हैं

विज्ञापन

सुपौल. विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता रथ रवाना किए गए. डीएम सावन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन रथों को प्रस्थान कराया. जिला स्वीप कोषांग के माध्यम से संचालित इन रथों के जरिए जिले के सभी निर्वाचकों से अपील की जाएगी कि 01 अगस्त 2025 से 01 सितंबर 2025 तक चल रहे विशेष कैंप के दौरान अपने-अपने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, नगर परिषद या कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक जाकर स्वघोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ें, संशोधित करें या विलोपित कराएं. साथ ही, मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के बदलाव, स्थानांतरण या नाम जोड़ने के लिए मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल का भी उपयोग कर सकते हैं. इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्त्ता मुकेश कुमार, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक शैलेश कुमार, जिला समन्वयक सोनम कुमारी, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन