ePaper

मारवाड़ी महिला समिति का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न, महिला सशक्तीकरण व सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

Updated at : 04 May 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी महिला समिति का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न, महिला सशक्तीकरण व सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों की सहभागिता रही

विज्ञापन

सुपौल. सुपौल शाखा मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में स्टेशन चौक स्थित बालाजी होटल में रविवार को जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्ष सुमन सर्राफ रहीं, जिन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. सम्मेलन की शुरुआत सुपौल शाखा की सचिव विद्या मोहनका द्वारा समिति की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए हुई. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण दिया. मुख्य अतिथि सुमन सर्राफ ने अपने संबोधन में समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए विशेष रूप से सचिव विद्या मोहनका के योगदान को सराहा. उन्होंने रक्तदान, नेत्रदान, शिक्षा दान और बालिकाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने की अपील की. सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों की सहभागिता रही, जिन्होंने समाजसेवा से जुड़े अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम की सफलता में समिति की अध्यक्ष राखी अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, रश्मि मोहनका, जूली अग्रवाल, मीनू मोहनका, सीमा अग्रवाल, शोभा मोहनका, पुष्पा अग्रवाल, रीता सरावगी, आशा मोहनका, नीलम अग्रवाल समेत कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन