राष्ट्रीय वैश्य महासभा की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, जून में भव्य सम्मेलन का निर्णय

इस बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
सुपौल. राष्ट्रीय वैश्य महासभा की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में रविवार को जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक में मुख्य रूप से भगवान चौधरी, लक्ष्मीकांत गुप्ता, उमेश चौधरी, भगवान दत्त चौधरी, रामचंद्र पौद्दार, अरुण कुमार साह, रामकुमार चौधरी, मुना दास, नलिन जायसवाल, पप्पू चौधरी, बद्री चौधरी, गोपाल कुमार साह, लाल बहादुर चौधरी, ललित नारायण साह, शंभू कुमार गुप्ता, संतोष चौधरी, राम बाबू चौधरी, कन्हैया चौधरी, त्रिवेणी गुप्ता, रंजीत चौधरी, उमेश जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल, शिव शंकर चौधरी, अरुण कुमार जायसवाल एवं सूर्यनारायण चौधरी सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जून माह में जिला स्तर पर वैश्य समाज का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. साथ ही, जिले में वैश्य समाज पर हो रहे हमलों, हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं की कड़ी निंदा की गई. सदस्यों ने प्रशासन से इन घटनाओं पर कड़ा एक्शन लेने की मांग की. बैठक के दौरान जिला संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने तथा युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




