शांति समिति की बैठक, विश्वकर्मा पूजा व दुर्गा पूजा को लेकर हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने की
वीरपुर. भीमनगर मॉडल थाना परिसर में रविवार की शाम विश्वकर्मा पूजा व दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने की. बैठक की शुरुआत में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से परिचय लिया और अपना परिचय भी दिया. इसके बाद विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों पर चर्चा हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि कटैया पावर हाउस परिसर में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं. भीड़ नियंत्रण के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया जाएगा तथा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. उन्होंने पूजा आयोजकों और स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की. इसी क्रम में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भी पूजा समितियों के सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पूजा आयोजन के लिए समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. साथ ही डीजे बजाने पर रोक की बात दोहराई गई. पंडालों में बिजली व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र, स्वयंसेवकों की तैनाती, सीसीटीवी और सुरक्षा प्रबंध को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में कन्हैया गुप्ता, निरंजन गुप्ता, विपिन यादव, साजन भगत, ओमप्रकाश भगत, अजय गुप्ता, मनीष जैन, पप्पू चौधरी, मंटू सादा, लखीचंद यादव, योगेंद्र सादा और नीरज सिंह समेत कई पूजा समिति सदस्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




