धानुक समाज ने दिखाई राजनीतिक मजबूती, तीन विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

राजेंद्र महतो ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी धानुक समाज उपेक्षित है

विज्ञापन

सुपौल. जिला अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ, जिला शाखा सुपौल की बैठक रविवार को सदर प्रखंड के करिहो गांव स्थित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र महतो के आवास पर संपन्न हुई. बैठक में संगठन विस्तार व मजबूती पर चर्चा की गई. राजेंद्र महतो ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी धानुक समाज उपेक्षित है. जिले के पांच विधानसभा सीटों में से अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने धानुक समाज को टिकट देने लायक नहीं समझा. कहा कि सुपौल लोकसभा क्षेत्र में लगभग दो लाख से अधिक धानुक मतदाता हैं. इसके बावजूद समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किसी भी पार्टी द्वारा नहीं किया गया. उन्होंने घोषणा की कि यदि इस बार किसी राजनीतिक दल ने धानुक समाज से उम्मीदवार नहीं बनाया, तो समाज अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगा. इसके तहत निर्मली, छातापुर और पिपरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारे जाने की तैयारी है. निर्मली विधानसभा से सर्वसम्मति से पूर्व प्राचार्य सियाराम मंडल को उम्मीदवार घोषित किया गया है. छातापुर एवं पिपरा के उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र की जाएगी. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जीवछ मंडल, सियाराम मंडल, देशरत्न प्रसाद, पुष्कर आनंद, रामप्रसाद मंडल, राजेश कुमार मंडल, कामेश्वर मंडल, बलराम मंडल, रामदेव मंडल, सकलदेव मंडल, विद्यानंद मंडल, सुन्द्र मंडल, रानू राय समेत अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन