हरे राम हरे कृष्ण के धुन से भक्तिमय बना माहौल

Updated:
विज्ञापन
हरे राम हरे कृष्ण के धुन से भक्तिमय बना माहौल

समापन के मौके पर मौजूद रामभक्तों के जयकारों से ब्लॉक चौक गुंजायमान हो रहा था

विज्ञापन

छातापुर. ब्लॉक चौक स्थित सार्वजनिक बजरंग बली मंदिर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित 24 घंटे के अष्ट्याम का समापन सोमवार अपराह्न काल हो गया. अष्ट्याम समापन से पूर्व 24 घंटे तक हरे राम हरे कृष्ण के धुन से भक्तिमय माहौल बना रहा. समापन से पूर्व कीर्तनियां मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी गई. समापन के मौके पर मौजूद रामभक्तों के जयकारों से ब्लॉक चौक गुंजायमान हो रहा था. इस अवसर पर आयोजन कमेटी में शामिल रामभक्तों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं मुख्य बाजार स्थित बाबा छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय सह महावीर मंदिर में रात्रिकाल भजन कीर्तन आयोजित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन