सीआईए टेस्ट परीक्षा का अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं करने पर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
सीआईए टेस्ट परीक्षा का अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं करने पर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

प्राचार्य के आश्वासन के बाद सभी छात्र छात्राएं शांत हुए

विज्ञापन

वीरपुर. मुख्यालय स्थित ललित नारायण मिश्रा स्मारक महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. आक्रोशित छात्र व छात्राओं का कहना था कि सीआईए टेस्ट परीक्षा का अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं करने के कारण हम लोग स्नातक तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राजीव कुमार सिन्हा अपने कक्ष से बाहर आए और छात्र व छात्राओं की परेशानी को जानना का प्रयास किया. छात्र व छात्राओं की शिकायत के बाद कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि बहुत से छात्र छात्राओं ने सीआईए का टेस्ट परीक्षा नहीं दिया है. जिसके कारण उनका परीक्षा फार्म नहीं भरा रहा है. उन्होंने कहा पुनः जांच कर जिन छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी है उनका अंक पोर्टल कर अपलोड किया जाएगा. प्राचार्य के आश्वासन के बाद सभी छात्र छात्राएं शांत हुए.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन