लूट के दौरान गोलीकांड के विरोध में दवा व्यवसायियों ने रखा एक दिवसीय बंद, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

घायल चंदन को सुपौल के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.
राघोपुर राघोपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दवा व्यवसायी चंदन कुमार को लूट के दौरान गोली मारे जाने की घटना के विरोध में सोमवार को राघोपुर दवा व्यवसायी संघ द्वारा एक दिवसीय बंद का आयोजन किया गया. बंद के दौरान सभी दवा दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा गया और रेफरल अस्पताल के सामने एकत्र होकर व्यवसायियों ने घटना की कड़ी निंदा की. इस आंदोलन का नेतृत्व दवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बिंदा प्रसाद गुप्ता ने किया. उन्होंने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और प्रशासनिक लापरवाही से दवा विक्रेताओं में भारी असुरक्षा का माहौल है. घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार रात सिमराही के चिंटू ड्रग्स के मालिक चिंटू कुमार और चंदन कुमार दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी तीन अपराधियों ने उनका पीछा किया. चंदन के घर के पास पहुंचकर अपराधियों ने उन पर दो गोलियां चला दी. गंभीर रूप से घायल चंदन को सुपौल के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. इस दौरान घायल चंदन ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया, जिसे ग्रामीणों की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि, घटना में शामिल अन्य अपराधी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे लोगों में नाराजगी और भय का माहौल है. बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में दवा विक्रेता शामिल हुए. मौके पर मो रहमान, रोशन साह, सिंटू यादव, संजय चौधरी, छोटू साह, अभ्यास ठाकुर, मो शमीम, प्रकाश पांडेय, मो कल्लू, कुंदन कर्ण, रामविलास कुमार, नीतीश यादव सहित कई अन्य व्यवसायी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




