बीएन इंटर कॉलेज के संस्थापक की मनायी गयी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

1980 एवं 1985 में तत्कालीन किशनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे

विज्ञापन

सरायगढ़. बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही परिसर में बुधवार को पूर्व विधायक सह कॉलेज संस्थापक स्व विश्वनाथ गुरमैता की 41वीं पुण्यतिथि मनायी गयी, जहां बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य, क्षेत्र के प्रबुद्धजन, पंचायत जनप्रतिनिधियों व काॅलेज के सदस्यों ने उनके प्रतिमा पर माला पहनाकर व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर बीएन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष मंजू देवी, प्रमुख विजय कुमार यादव, प्राचार्य सह पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो सूर्य नारायण मेहता, समाजसेवी व गुरमैता के पुत्र चंद्र नारायण गुरमैता उर्फ ललन, मुखिया विजय यादव, पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया. वक्ताओं ने बताया कि बीएन इंटर कॉलेज की स्थापना सन 1983 में हुई. पूर्व विधायक सह कॉलेज संस्थापक विश्वनाथ गुरमैता ने भूमि दान कर कॉलेज की स्थापना की, ताकि कोसी इलाके के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक योग्यता में मदद मिलेगी. प्राचार्य श्री मेहता ने कहा कि वर्ष 1976 में विश्वनाथ गुरमैता स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र सहरसा से बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए. 1980 एवं 1985 में तत्कालीन किशनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे. वे भारत सेवक समाज महाविद्यालय सुपौल के संयोजक, करजाइन पंचायत के मुखिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, जिला पार्षद के उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय रेलवे परामर्श दात्री, गोरखपुर के सदस्य, चीनी मिल, बनमनखी प्रबंध समिति के सदस्य, कोसी क्षेत्र विकास प्राधिकार के सदस्य, अंगीभूत ललित नारायण मिश्र महाविद्यालय, बीरपुर के प्रबंध समिति सचिव सहित अन्य पदों पर आसीन हुए थे. मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा स्व विश्वनाथ गुरमैता को प्रतिमा का अनावरण 23 मार्च 2018 को किया गया था. इस मौके पर पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य अवध नारायण सिंह, महेंद्र प्रसाद साह, राघोपुर प्रमुख मो फिदा हुसैन, उप प्रमुख ओंकार नाथ गुरमैता, डॉ रमेश प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार सिंह, लीला कांत सिंह, शशि कुमार बर्मा, नवीन अडगरिया, सुशील कुमार मोदी, अरुण महतो, राज कुमार सिंह, कुलानंद अगरिया, संपत्ति लाल यादव, ज्ञानदेव मेहता, शंकर गुरमैता, विंदेश्वरी मरीक, कैलाश मेहता, शिव कुमार यादव, ममता देवी, रेखा रानी नागेश्वर यादव, विष्णु प्रसाद महतो सहित अन्य कॉलेज कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन