ePaper

35 वर्षीया अज्ञात महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 02 Aug 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

महिला के चेहरा पर गंभीर चोट का निशान पाया गया है

विज्ञापन

बलुआ बाजार. थाना क्षेत्र के 54 आरडी व 50 आरडी के बीच में कोसी मेन केनाल नदी के किनारे शुक्रवार को संदिग्ध हालात में एक 35 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बलुआ पुलिस ने बरामद की. जानकारी मुताबिक कोसी मेन केनाल नहर के समीप 54 आरडी व 50 आरडी के पास के किनारे पर अहले सुबह आसपास के ग्रामीणों ने लावारिश हालत में पड़े शव को देखा. इसकी सूचना बलुआ थाना को दिया. मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस घटना स्थल पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई. महिला के चेहरा पर गंभीर चोट का निशान पाया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मनीषा चक्रवती ने बताया कि एफएसएल टीम जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन