विशेष शिविर का डीसीएलआर ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन
विशेष शिविर का डीसीएलआर ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

आवेदन की स्कैनिंग, अपलोडिंग व निष्पादन की प्रक्रिया का किया अवलोकन

विज्ञापन

छातापुर.

डीसीएलआर त्रिवेणीगंज संस्कार रंजन शनिवार को छातापुर पहुंचे, जिन्होंने राजस्व महाअभियान को लेकर आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एलएन सभागार में चल रहे विशेष शिविर का निरीक्षण करते डीसीएलआर ने कई निर्देश दिए.

आवेदन की स्कैनिंग, अपलोडिंग व निष्पादन की प्रक्रिया का किया अवलोकन

मौके पर सीओ राकेश कुमार के साथ बैठकर शिविर के कार्य प्रगति की समीक्षा की. वहीं राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त व लंबित आवेदनों का निष्पादन निर्धारित तिथि के अंदर करने का निर्देश दिया. इस दौरान शिविर में लगे सभी टेबल पर जाकर आवेदन की स्कैनिंग, अपलोडिंग एवं निष्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन किया. साथ ही कार्य में जुटे राजस्व कर्मचारी, सर्वे अमीन, सीएसपी संचालक, एवं अंचल कर्मियों को निष्पादन को लेकर कई निर्देश दिया. सीओ ने बताया कि राजस्व महाअभियान के तहत अंचल क्षेत्र से करीब 25 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे. 11 से 17 जून तक आयोजित इस विशेष शिविर में सभी आवेदनों का निष्पादन किया जाना है. डिजिटल जमाबंदी में त्रुटि सुधार, छूटे हुए जमाबंदी का डिजिटलीकरण, उत्तराधिकार नामांतरण एवं बंटवारा आधारित नामांतरण सहित अन्य प्रकार के आवेदनों का निष्पादन विशेष शिविर में किया जा रहा है. ताकि आम रैयतों को भूमि से समस्याओं से निजात दिलाया जा सके.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन