सीएस ने निर्माणाधीन अस्पताल का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

भीमनगर में 30 बेड के अस्पताल का अप्रैल में होगा उद्घाटन

विज्ञापन

– भीमनगर में 30 बेड के अस्पताल का अप्रैल में होगा उद्घाटन वीरपुर. वीरपुर में अनुमंडल अस्पताल के उद्घाटन के बाद जिस बसंतपुर पीएचसी में आपातकालीन सेवा तत्काल बंद कर दी गई थी. उसी बसंतपुर को 30 बेड के सामुदायिक अस्पताल का रूप दिया गया. अप्रैल में भीमनगर स्थित बसंतपुर सामुदायिक अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा. जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ बाबू साहेब झा ने निरीक्षण के बाद कही. उन्होंने बताया कि कुछ काम शेष बचे हुए हैं. जैसे ही निर्माण एजेंसी के द्वारा अस्पताल हस्तांतरित कराया जाएगा, उसके तीन दिनों के भीतर अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा. जानकारी अनुसार 4 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लगभग एक साल पूर्व सात अप्रैल को बिहार सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से भूमिपूजन किया था. जिसे नौ महीने में पूरी तरह बनकर विभाग को हस्तांतरित करने की बात कही गई थी. हालांकि निर्माण कार्य का समय निर्धारित समय सीमा से अधिक हो गई है. निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी, डॉ मृणाल कांत, बीसीएम विवेक रंजन, अनुमंडल अस्पताल के प्रबंधक अविनाश कुमार आदि लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन