ePaper

अपराध पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता - थानाध्यक्ष

Updated at : 25 May 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता - थानाध्यक्ष

नये थानाध्यक्ष ने गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

नये थानाध्यक्ष ने गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक सरायगढ. भपटियाही थाना परिसर में रविवार को पुलिस और पब्लिक के साथ नव पदस्थापित थानाध्यक्ष संजय दास ने मिलन समारोह का आयोजन किया. नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने सबसे पहले उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ परिचय किया. थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था व 12 पंचायतों के रूट चार्ट की जानकारी ली. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा की अपराध पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता होगी. प्रमुख चौक चौराहे पर पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी. थाना अध्यक्ष ने पंचायत जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बहाल करने में सहयोग करने की अपील की. थाना अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होने पर पुलिस को इसकी सूचना दें. पुलिस अविलंब पहुंचकर कार्रवाई करेगी. बैठक में उपस्थित लोगों ने थाना अध्यक्ष को सहयोग करने का भरोसा दिलाया. थाना अध्यक्ष ने कहा कि भपटियाही बाजार सहित विभिन्न चौक चौराहे पर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. चौक चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. सरायगढ़ रेलवे स्टेशन और एनएच 27 सहित प्रमुख जगहों पर पुलिस सख्त निगरानी करेगी. बैठक में प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, एसआई आकाश आनंद, दिव्यांशु, मनु कुमार, जिप सदस्य गौतम कुमार, मुखिया विजय कुमार यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, प्रो सूर्य नारायण मेहता, उमेश यादव, सुखदेव पंडित, महादेव यादव, श्याम यादव, राजेंद्र साह, राजकिशोर पासवान, शिवराम यादव, ज्ञानदेव मेहता, मो अलादीन, मो इफ्तेखार अहमद, मो शहीद, विजय मंगरदैता सहित बड़ी संख्या में पंचायत जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन