गोल चौक के क्षतिग्रस्त गोलंबर का निर्माण कार्य शुरू

Updated:
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की टक्कर से हुआ था नुकसान

विज्ञापन

– अनियंत्रित कार की टक्कर से हुआ था नुकसान वीरपुर. नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 09 स्थित गोल चौक पर क्षतिग्रस्त गोलंबर के पुनर्निर्माण का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है. पिछले दिनों एक अनियंत्रित कार की टक्कर से गोलंबर का दक्षिणी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी थी. अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में संतोष और खुशी देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया और सीधे गोलंबर से जा टकराई. इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, वहीं कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के अधिकारियों ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की बात कही थी. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन ने बताया कि कार मालिक द्वारा ही क्षतिग्रस्त गोलंबर का निर्माण कराया जा रहा है. साथ ही, उनसे एक अनुबंध भी कराया गया है, जिसमें भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने देने की बात सुनिश्चित की गई है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन