मतदान केंद्र पर भवन निर्माण कार्य कराया बंद

Updated:
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर भवन निर्माण कार्य बंद

विज्ञापन

वीरपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवम्बर को छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है. उधर, ललित नारायण मिश्रा स्मारक महाविद्यालय परिसर में 6.5 करोड़ की लागत से दो मंजिला भवन बनाया जाना है. भवन बनने की सामग्री को महाविद्यालय परिसर में रखा गया है, जिससे मतदान केंद्र तक मतदाताओं को होने वाली परेशानियों को देखते हुए आनन-फानन में बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने स्थल का निरीक्षण किया और स्थल को खाली कराने का निर्देश दिया. वहीं दूसरी ओर ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार सिन्हा ने निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बात कही. प्राचार्य ने कहा कि मतदान के बाद ही निर्माण कराया जाएगा. क्योंकि सबसे पहले मतदान आवश्यक है उसके बाद ही कोई कार्य. प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से कार्य पर रोक लगाते हुए संबंधित कार्य एजेंसी को चुनाव की समाप्ति के बाद कार्य शुरू करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन