दो बाइकों की टक्कर दोनों सवार जख्मी

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर दोनों सवार जख्मी

सूचना मिलते ही जदिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र के पीलवाहा पंचायत स्थित लक्ष्मीनिया गांव के समीप गुरुवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही जदिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए दोनों को बाहर रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के बघेली वार्ड संख्या 14 निवासी मो असरूल के 22 वर्षीय पुत्र मो सरफराज तथा परसागढ़ी वार्ड संख्या 6 निवासी जोहन राय के 30 वर्षीय पुत्र मंजेश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि मंजेश कुमार अपने घर से किसी जरूरी काम से त्रिवेणीगंज आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं जदिया पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन