ePaper

सुपौल में शुरू हुई पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना

Updated at : 04 Oct 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
सुपौल में शुरू हुई पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियों को मिलेगा लाभ

सुपौल. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया. इस अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, श्री विजय कुमार सिन्हा तथा उर्जा, योजना एवं विकास विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे. सुपौल में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के माध्यम से इस योजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सारा असरफ ने की. इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, सहायक योजना पदाधिकारी सहित विभिन्न कौशल विकास केंद्रों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. इस योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में सात निश्चय के अंतर्गत हुई थी, जिसके तहत इंटर पास युवक-युवतियों को रोजगार तलाशने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती रही है. अब पुनर्गठित स्वरूप में इसे और विस्तारित किया गया है. नयी व्यवस्था के तहत 20 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियों को योजना का लाभ मिलेगा. आवेदक राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय संस्थान से कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए. लाभार्थी को स्वरोजगार, सरकारी, निजी नौकरी अथवा अनुबंध, स्थायी, अस्थायी रोजगार प्राप्त नहीं होना चाहिए. कोई अन्य अध्ययनरत न हो तथा रोजगार की तलाश में हो. ऐसे पात्र युवक-युवतियों को 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक सहायता राशि दी जाएगी. योजना के लाभार्थियों को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रम संसाधन विभाग, बिहार की ओर से नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा. इस पहल से युवाओं में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन