संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का हुआ आयोजन, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का हुआ चयन

Published at :17 Feb 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का हुआ आयोजन, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का हुआ चयन

शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भाषा, गणित, पर्यावरण विज्ञान से संबंधित टीएलएम का प्रदर्शन किया गया

विज्ञापन

सुपौल. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरा में संकुल संचालक अंजनी कुमार के नेतृत्व में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. जिसमें मध्य विद्यालय पथरा, उमवि बगही, प्रावि पथरा, प्रावि राजघाट मुशहरी टोला एवं प्रावि विश्वकर्मा टोला पथरा के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया. शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भाषा, गणित, पर्यावरण विज्ञान से संबंधित टीएलएम का प्रदर्शन किया गया. कहा कि इससे बच्चों को सीखने में काफी मदद मिलती है एवं बहुत कम लागत पर इस टीएलएम को बनाया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ टीएलएम के रूप में पर्यावरण विज्ञान से मवि पथरा की सुनीता कुमारी, गणित से उमवि बगही की जिवछी कुमारी रजक एवं भाषा से प्रावि राजघाट मुशहरी टोला की मोनिका प्रीतम का चयन किया गया. मौके पर पंकज ठाकुर, दुलारचंद पासवान, शिवनाथ कुमार, मनीष कुमार, पुष्पक पाठक, रामरतन पासवान, रंजय कुमार, अजीत कुमार, रंजू राय, कल्पना कुमारी, सीमा कुमारी, खुशबू कुमारी, निशरत नाजनीन, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन