पोखर में डूबने से बालक की मौत

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
– गांव में पसरा मातमी सन्नाटा छातापुर. प्रखंड के राजेश्वरी थानाक्षेत्र स्थित ग्वालपाडा पंचायत वार्ड संख्या 11 में रविवार को एक बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान सात वर्षीय कार्तिक कुमार पिता पवन सरदार के रूप में की गई है. घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है. घटना को लेकर पुलिस आवश्यक जांच करने में जुटी है. मृतक की मां गणिता देवी के अनुसार शनिवार दोपहर कार्तिक अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. संध्याकाल घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन की गई. खोजबीन के क्रम में घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित पोखर से उसका शव बरामद किया गया. बताया कि कार्तिक के पिता रोजी रोजगार के लिए बाहरी प्रदेश में हैं, जो कि घटना की जानकारी मिलने पर घर के लिए रवाना हो चुके हैं. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर के अनुसार सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी. बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया है. आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










