पुलिस पर पत्थरबाजी मामले में केस दर्ज, तीन महिला गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में 16 महिलाओं व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है
– 16 महिला सहित 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया केस प्रतापगंज. पुलिस पर पत्थरबाजी करना आदिवासी महिलाओं को मंहगा पड़ा. पुलिस ने मामले में 16 महिलाओं व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जिसमें तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गौरतलब है कि रविवार की शाम थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में चार पदाधिकारी सहित सशस्त्रबल और चौकीदारों की टीम गुप्त सूचना के अनुसार तेकुना पंचायत के वार्ड 09 इमामपट्टी गांव स्थित आदिवासी टोला में शराब बरामदगी के लिए छापेमारी करने गयी थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि आदिवासी टोला में निशनी देवी के घर अवैध रूप से शराब बिक्री करने का धंधा किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम आदिवासी टोला निशनी देवी के घर पहुंची. पुलिस टीम को देख टोला के लोग जमा हो गये. पुलिस टीम में शामिल पदाधिकारी और अन्य कर्मियों ने लोगों की भीड़ के सामने ही निशनी देवी के घर की तलाशी लेनी शुरू की. तलाशी के दौरान निशनी के घर में छिपाकर रखी छह प्लास्टिक के अलग अलग गैलनों में 45 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई. जिसे पुलिसकर्मी घर से निकालकर बाहर आ रहे थे. इसी बीच घर की एक महिला हल्ला मचाती हुई पुलिस कर्मी से गैलेन छीन कर पुअनि नीरज कुमार आचार्य के शरीर पर उछालने लगी. उसका हल्ला सून टोले की दर्जनों महिलाओं ने पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध पत्थरों के बरसात करने लगी. अचानक पत्थर चलता देख पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस कर्मी जान बचाने इधर उधर भागने लगे. पत्थरबाजी महिलाओं ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष सहित 11 पुलिस कर्मी जख्मी हो गये. इस दौरान एक महिला भी जख्मी हो गई. थानाध्यक्ष के अनुसार राज्य में प्रतिबंधित शराब की रोकथाम के लिए बराबर पुलिस द्वारा छापेमारी और गिरफ्तारी का अभियान चलाया जाता रहा है. हालांकि पुलिस चोटिल होने के बाद भी 45 लीटर शराब निशनी देवी के घर से जब्त किया. साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया है. पुअनि अंजली कुमारी के नेतृत्व में महिला पुलिस उषा देवी और अन्य पुलिस बल के सहयोग से तीन पत्थरबाज महिला निशनी देवी, मानो देवी और गुंजा देवी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि गिरफ्तार तीन महिलाओं के अलावे 13 अन्य महिला-पुरुष पत्थरबाजों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही 40-50 अज्ञात पत्थरबाजों को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




