कार ने पीछे से बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी ठोकर, पिता की हालात नाजुक

Updated:
विज्ञापन
कार ने पीछे से बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी ठोकर, पिता की हालात नाजुक

बाइक में ठोकर लगने से बाइक पर सवार हलदर सूतिहार और उसका पुत्री रितिका रानी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन

सरायगढ़ एनएच 327 ए पर प्रखंड कार्यालय के पास सोमवार कि शाम एक मारुति कार की ठोकर से एक बाइक पर सवार पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राघोपुर थाना क्षेत्र के राम बिशनपुर पंचायत के बतरान गांव के हलधर सूतिहार अपने पुत्री रितिका रानी 15 साल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल किशनपुर जा रहे थे. प्रखंड कार्यालय सरायगढ़ के पास भपटियाही से किशनपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात कार ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया. बाइक में ठोकर लगने से बाइक पर सवार हलदर सूतिहार और उसका पुत्री रितिका रानी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर शहनवाज आलम ने दोनों घायलों का इलाज किया. डॉक्टर ने इलाज के बाद घायल हलधर सूतिहार की स्थिति गंभीर होने के कारण हायर सेंटर दरभंगा रेफर कर दिया. कार चालक कार लेकर फरार हो गया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन