ePaper

जीएसटी 2.0 से ऑटो सेक्टर में उछाल, बाइक कंपनियों को मिली बंपर बुकिंग

Updated at : 23 Sep 2025 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी 2.0 से ऑटो सेक्टर में उछाल, बाइक कंपनियों को मिली बंपर बुकिंग

नए नियम लागू होने के पहले ही दिन, 22 सितंबर को सुपौल समेत कई जगहों पर बाइक कंपनियों को रिकॉर्ड बुकिंग मिली

विज्ञापन

सुपौल. देश में नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी 2.0) लागू होते ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में खुशी की लहर दौड़ गई है. मोदी सरकार द्वारा जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने का सीधा असर ग्राहकों की जेब और कंपनियों की बिक्री दोनों पर साफ दिखाई देने लगा है. नए नियम लागू होने के पहले ही दिन, 22 सितंबर को सुपौल समेत कई जगहों पर बाइक कंपनियों को रिकॉर्ड बुकिंग मिली. युवाओं की पसंदीदा विभिन्न ब्रांड्स की 600 से अधिक मोटरसाइकिलें पहले दिन ही ग्राहकों ने खरीद ली. टीवीएस शोरूम के प्रोप्राइटर कुणाल ठाकुर ने बताया कि जीएसटी कटौती के बाद ग्राहकों की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व रही है. उन्होंने कहा, पिछले पांच सालों में ऐसा नहीं देखा. सिर्फ पहले दिन ही हमें 400 ग्राहकों की पूछताछ मिली और 200 से ज्यादा बाइकों की डिलीवरी कर दी गई. बुकिंग में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है. उम्मीद है कि कुछ वैरिएंट्स का स्टॉक खत्म भी हो सकता है. वहीं, होंडा कंपनी के विशाल कुमार ने कहा कि फेस्टिव सीजन में जीएसटी कटौती ग्राहकों और कंपनियों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. उन्होंने कहा, कीमतें कम होने से ग्राहक ज्यादा उत्साहित हैं और बिक्री में तेज़ी आई है. सोमवार को लगभग 125 सौ बाइक डिलीवरी दी गयी, जबकि 100 से अधिक ग्राहकों ने बुकिंग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन