सदर अस्पताल में भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने दीप प्रज्वलित कर किया

विज्ञापन

सुपौल. स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जयंत मिश्रा के सहयोग से किया गया. शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया. डीडीसी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की. नगर परिषद के मुख्य पार्षद सह भाजपा नेता राघवेंद्र झा राघव ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. निर्मली विधानसभा के प्रभारी सुमन चंद ने कहा की रक्तदान के लिए समाज के युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि खून की कमी से किसी की जान न जाये. भाजपा के जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का डंका अगर बजाने वाला कोई है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं. भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेश सुमन यादव ने कहा कि मोदी जी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने भारत माता के सम्मान के लिए पूरी दुनिया में काम कर रहे हैं. भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त परिवार की दिशा में यह अभियान एक सराहनीय पहल है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ ललन ठाकुर, जिला समन्वयक सह जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही. ब्लड बैंक टीम में किरण मिश्रा, ठाकुर चन्दन सिंह, ज्योति जांगिड और दीपशिखा कुमारी के साथ रंजीत कुमार, पंकज कुमार झा, मनमन सिंह, आलोक कुमार, विशाल मिश्रा, मनीष कुशवाहा, राजेश मलिक, विराट जायसवाल, संजीत सिंह, सेठ जी, भोगानंद राजा, रूबी जायसवाल, गणपत मंडल, सिंटू कुमार आदि मौजूद थे. शिविर में कुल 10 लोगों ने रक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन