भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला
सुपौल. भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस समारोह भाजपा जिला कार्यालय सुपौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने की. इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. जिला अध्यक्ष ऋषिदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 06 अप्रैल 1980 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई थी. पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी जी बनाए गए थे. उनके नेतृत्व में भाजपा ने देशभर में एक मजबूत संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाई और कई बार केंद्र की सत्ता में आकर देश का नेतृत्व किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने पार्टी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई थी. उन्होंने बताया कि 1977 में आपातकाल के बाद कांग्रेस विरोधी लहर में विभिन्न दलों ने मिलकर जनता पार्टी का गठन किया. बाद में 06 अप्रैल 1980 को जनता पार्टी के विघटन के बाद भाजपा का गठन हुआ. लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं ने संगठन को मजबूती दी और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में तीन बार केंद्र में सरकार बनाई. पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, राघवेंद्र झा राघव, विनय भूषण सिंह, दिलीप कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, केशव प्रसाद गुड्डू, सुरेंद्र नारायण पाठक, रणधीर ठाकुर, मनोज पाठक, राजेश्वर विश्वास, सरोज कुमार झा, विनीता देवी, विशाल कुमार मिश्रा, श्याम पौद्दार, जगदीश यादव, जगदीश पंडित, विमलेंदु ठाकुर, मो जहीर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और भाजपा की विचारधारा तथा उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




