भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 25 Apr 2026 7:10 PM
यह मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः दुर्गा स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ
सुपौल. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से शनिवार को आक्रोश मार्च निकाला गया. यह मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः दुर्गा स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी के नेतृत्व में निकाली गयी आक्रोश मार्च में महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार नारे लगाए. जिलाध्यक्ष विनीता ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. जो कुंसित मानसिकता वाले सांसदों की वजह से लागू नहीं हो सका. कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को नई पहचान और सम्मान दिलाने वाला कानून है. इसे लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का विरोध महिलाओं की आकांक्षाओं के विपरीत है, जिसे देश की महिलाएं कभी स्वीकार नहीं करेंगी. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, जिला प्रभारी अनुरंजन झा, जिला उपाध्यक्ष सीमा कुमारी कुशवाहा, रूबी जयसवाल, दिलीप कुमार सिंह, पवन कुमार अग्रवाल, विमलेंद्र कुमार, जयंत मिश्रा, टुनी देवी, ज्ञान बहादुर गुरुंग, सुवेश राज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










