स्वास्थ्य मंत्री के आगमन व कार्यक्रम की तैयारी पर भाजपाइयों ने की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के आगमन व कार्यक्रम की तैयारी पर भाजपाइयों ने की चर्चा

कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

– कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण वीरपुर. भाजपा के भीमनगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के आवास पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला मंत्री आशीष देव ने भाजपा के स्थापना दिवस मनाने को लेकर चर्चा की. साथ ही उसे सरल एप पर डालने की बात कही. बैठक के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भीमनगर में बनने वाले सीएचसी के निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली गई. भाजपा जिलाध्यक्ष अर्चना मेहता ने बताया कि सात अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री भीमनगर आएंगे और उन्हीं के हाथों शिलान्यास का कार्य किया जाना है. भीमनगर में 30 बेड के सीएचसी का भवन बनना है, जिसको लेकर लोगों में काफी हर्ष का माहौल है. मौके पर डॉ अर्जुन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना मेहता, सुशील मेहता, सुमन सिंह, बबन मेहता, अजय साह, मुन्ना मेहता, पवन मेहता, जयप्रकाश, पवन कुमार सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन