ePaper

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

Updated at : 16 Apr 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

हादसे के बाद बाइक पर सवार दूसरा युवक मौके से भाग निकला

विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र के डहरिया स्थित दुर्गा चौक के समीप एसएच 91 पर मंगलवार की रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया. हादसे के बाद बाइक पर सवार दूसरा युवक मौके से भाग निकला. स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक की सुधि ली और गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए सीएचसी छातापुर पहुंचाया. ड्यूटी पर मौजूद डॉ रामबाबू कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति देखकर उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. जख्मी युवक थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी 23 वर्षीय संदीप कुमार सरदार पिता राजकुमार सरदार बताया गया है. उपचार के दौरान मौजूद एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता द्वारा दुर्घटना की जानकारी जख्मी के परिजनों को दी गयी. जिसके बाद जख्मी युवक के महिला परिजन सीएचसी पहुंची और स्थिति से अवगत हई. सीएचसी प्रबंधन द्वारा तत्काल ही एंबुलेंस से जख्मी को सदर अस्पताल भेज दिया गया. परिजनों ने बताया कि संदीप गांव के ही एक युवक राजा के साथ अपने ससुराल जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज स्थित ससुराल जा रहा था. वहीं जख्मी को सीएचसी पहुंचाने वाले ग्रामीण संजय कुमार, रूपेश कुमार, लक्ष्मण कुमार एवं रूपेश पासवान ने बताया कि जदिया की ओर आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दिया और छातापुर की ओर भाग निकला. सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया है. इस संदर्भ में एएसएचओ मो शाहिद ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को स्थानीय ग्रामीण के जिम्मे दिया गया है. दुर्घटना को लेकर आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन