ePaper

Bihar News: बिहार सरकार के 300 आवास पर अवैध कब्जा, 5 दिनों में खाली करने का नोटिस जारी

Updated at : 11 Feb 2025 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले में करीब 300 सरकारी आवास पर लोगों ने कब्जा कर रखा है. लंबे समय से उस आवास में रह रहे हैं. अब विभाग ने उन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है. सभी लोगों को पांच दिनों के भीतर घर को खाली करने के आदेश दिए गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सुपाैल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र आई टाइप कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों को प्रशासन की तरफ से आवास जल्द से जल्द खाली करने का नोटिस दिया गया है. सिंचाई यांत्रिक प्रमंडल वीरपुर के सहायक अभियंता ने बीते 21 जनवरी को यह नोटिस जारी किया. नोटिस जारी होने के बाद सरकारी क्वार्टरों पर अवैध कब्जाधारियों में खलबली मची हुई है. हालांकि, इस नोटिस को लेकर संबंधित लोग कुछ भी बोलने से परहेज बरत रहे हैं. 

300 लोग अवैध रूप से रह रहे

सिंचाई विभाग की तरफ से जारी इस नोटिस में साफ तौर से कहा गया है कि विभागीय आवासीय परिसर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा. भीमनगर और वीरपुर में कोसी कॉलोनी स्थित सरकारी आवासीय परिसर में करीब 300 लोग अवैध रूप कब्जा कर रह रहे हैं. सभी लोगों को नोटिस  देते हुए पांच दिनों के अंदर आवास एवं परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कहा है कि अगर अतिक्रमणकारी आवास तय समय के भीतर खाली नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

नोटिस के बाद अतिक्रमणकारी परेशान

प्रशासन की तरफ से जारी इस नोटिस के बाद इलाके में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. वहीं लोगों ने बताया कि कई परिवार लंबे समय से इन आवासों में रह रहे हैं और उनके पास रहने के लिए दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है. कुछ लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वे यहां से हटते हैं तो कहां जाएंगे. सरकारी क्वार्टर में रहने वाले अतिक्रमणकारी क्वाटर में उपलब्ध एसी, फ्रीज, कूलर, रूम हीटर का उपयोग करते हैं. साथ ही कोसी योजना के मुफ्त बिजली का दुरुपयोग करते हैं. इसका पूरा बिल विभाग भरती है.

ALSO READ: Bihar Crime: जुड़वां बहनों की खेत में मिली लाश, मुंह में भरी थी मिट्टी, नर्सरी में करती थीं पढ़ाई

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन