आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समाज के शोषित वंचितों की दबी आवाज को मुखरता से संविधान के दायरे में लोकर शिक्षिक होने,
– कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता में हुई बैठक सुपौल जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर भीम शक्ति संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता ने की. मौके पर कांग्रेस कमेटी से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक कृष्णकांत झा विशेष रूप से उपस्थित थे. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. जिसके बाद उपस्थित कांग्रेसजनों ने डॉ आंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. कहा कि बाबा साहेब महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कानूनविद् थे. उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने समाज के शोषित वंचितों की दबी आवाज को मुखरता से संविधान के दायरे में लोकर शिक्षिक होने, संगठित होने का नारा दिया. इस अवसर पर भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला. पर्यवेक्षक श्री झा ने कहा कि आज बाबा साहेब की जयंती है, जो भारत के संविधान निर्माता हैं. एक मध्यम वर्गीय दलित परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंदौर एवं उच्च शिक्षा लंदन से प्राप्त की. उन्होंने आंदोलन के माध्यम से समाज के वंचित लोगों को एकत्रित और संगठित करने की दिशा में प्रयास किया. कहा कि वर्तमान में केंद्र की भाजपानीत सरकार आंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान को अपमानित करने पर तुली हुई है. जिसे कांग्रेस नेतृत्व पुरजोरता के साथ विरोध कर रहा है. कांग्रेस आंबेडकर के सिद्धांतों को जिला, प्रखंड व पंचायत तक के लोगों के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से भीम शक्ति संवाद का आयोजन कर रही है. इस अवसर पर मिन्नत रहमानी, अनोखा देवी, नरेश कुमार मिश्र, सुभाष प्रसाद सिंह, जितेंद्र झा, संजीव यादव, अभय तिवारी, चुनचुन कुमार, पीतांबर पाठक, डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, लक्ष्मी सरदार, शिवनंदन यादव, विनोद चौधरी, सोनू आजाद, संजीव सिंह, पंकज कुमार, परमानंद यादव, श्याम भगत, मो अबु कैश, दिवकार यादव, राजा कुमार, रौनक कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




