ePaper

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजयुमो ने मनाया जश्न, सैनिकों के शौर्य को किया सलाम

Updated at : 07 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजयुमो ने मनाया जश्न, सैनिकों के शौर्य को किया सलाम

पूरे देश में लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था तो वही पूरा देश भारत की प्रतिक्रिया पर नजर लगाए बैठा था

विज्ञापन

सुपौल पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौक पर जश्न मनाया गया एवं आतिशबाजी किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि 22 अप्रैल का दिन भारत के लिए काला दिवस के रूप में था क्योंकि इस दिन पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत के जम्मू कश्मीर के पहलगाम इलाके में निर्दोष टूरिस्ट पर गोलीबारी कर 26 लोगों को मार दिया गया था. जिससे पूरे देश में लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था तो वही पूरा देश भारत की प्रतिक्रिया पर नजर लगाए बैठा था कि कब भारतीय सेना पाकिस्तान को सबक सिखाएगी. आज वह दिन पूरा हुआ और मंगलवार रात्रि में भारतीय सेना की ओर से बहादुरी का परिचय देते हुए पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नस्ते नाबूत कर दिया गया. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के साहसिक कदम को हम सभी देशवासी सलाम करते हैं. ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी ने कहा की भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में राष्ट्रभक्ति का माहौल है. कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुणाल कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, रणधीर ठाकुर, सुमन चंद, सुरेश सुमन, राम अवतार गुप्ता, राहुल झा, रूबी जायसवाल, आलोक कुमार, विशाल मिश्रा, मनीष कुशवाहा, रोहित सुमन, मुकेश, मनोज कुमार, विराज जायसवाल, संदीप, रामप्रकाश कुमार, हरि शंकर कुमार, अर्जुन कुमार, बंटी गुप्ता, सुमित कुमार, अर्जुन झा, असलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन