अतिक्रमण मुक्त स्थल पर किया जायेगा सौंदर्यीकरण कार्य

सौंदर्यीकरण के तहत दोनों सड़क के बीच पेभर ब्लाक से सोलिंग करवाई जायेगी
छातापुर. मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में जल्द सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया जायेगा. इसको लेकर बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने शनिवार को मुख्य बाजार पहुंच कर अतिक्रमण खाली किये गए स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्गा मंदिर के सामने स्थित यात्री शेड का जीर्णोद्धार करवाने के लिए पंचायत सचिव को निर्देश दिया. वहीं अतिक्रमण खाली किये गए स्थल से कचरा व शेष बचे खूंटा व पीलर को अविलंब हटाकर साफ सफाई करवाने को कहा. बीडीओ ने जानकारी देते बताया कि मुख्य बाजार में सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द ही शुरू करवाया जायेगा. इस कार्य को ग्राम पंचायत व पंचायत समिति मद एवं सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के संयुक्त सहयोग से कराया जायेगा. सौंदर्यीकरण के तहत दोनों सड़क के बीच पेभर ब्लाक से सोलिंग करवाई जायेगी. वहीं यात्री शेड का जीर्णोद्धार व रिमोड्लिंग करवाया जायेगा. जगह जगह पीलर, चेनिंग, बडा गमला पौधा सहित, स्टील चेयर, विभिन्न किस्म के छायादार पेड़ पौधे के अलावे सुविधा व आकर्षण के लिहाज से कई चीजें लगाये जायेंगे. स्थल के मध्य में स्थायी रूप से 60 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लगाया जायेगा. बताया कि सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो जाने के बाद जहां मुख्य बाजार की रौनक बढ़ जायेगी. वहीं अतिक्रमण की समस्या का स्थायी निदान भी हो जायेगा. मौके पर बीडीओ ने बाजार वासियों से सौंदर्यीकरण कार्य में अपेक्षाकृत सहयोग करने कि अपील की. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, अमरेंद्र नारायण, अशोक भगत, गुड्डू भगत, शशांक जैन, मो शहबाज, उपेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










