स्व-गणना कार्य का बीडीओ ने लिया जायजा, लोगों को सिखाई तकनीक

स्व-गणना में उल्लेखित घर परिवार से जुडे 32 प्रकार की जानकारी दिये गए ऑप्सन में चयन कर क्लिक करना है
छातापुर. जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना कार्य की लक्ष्य प्राप्ति को लेकर प्रखंड प्रशासन मिशन मोड में दिख रही है. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने शनिवार को मुख्यालय पंचायत के कई वार्डों में स्व-गणना कार्य का जायजा लेकर लोगों को जागरूक किया. इस क्रम में वह आवास योजना के लाभार्थी और योजना लाभ के लिए सर्वेक्षित परिवारों के घर भी पहुंचे. इस दौरान बीडीओ ने मोबाइल पर एप्प डाउनलोड करवाकर स्व-गणना के तकनीक व विधि को विस्तार से बताया. वहीं मौके पर एप्प के माध्यम से कई लोगों का स्व-गणना करवाया भी गया. बीडीओ ने खासकर एन्ड्राएड मोबाइल धारकों को विधि बताकर आस पड़ोस के सभी लोगों का स्व-गणना करवाने की अपील की. बीडीओ के साथ मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन के अलावे सभी वार्ड सदस्य व पंचायत कर्मी मौजूद रहे. इससे पूर्व बीडीओ ने ग्राम पंचायत भवन में सभी वार्ड सदस्यों के साथ बैठक की. जहां मुखिया एवं सभी वार्ड सदस्यों को एप्प के माध्यम से एक मई तक प्रत्येक परिवार का स्व-गणना करवाने की अपील की. जनगणना कार्य की महत्ता बताते आमलोगों से इस मुहिम को सफल बनाने के प्रेरित करने को कहा. उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी के भी मोबाइल से अपने नंबर पर ओटीपी लेकर अपना स्व-गणना करवा सकते हैं. स्व-गणना में उल्लेखित घर परिवार से जुडे 32 प्रकार की जानकारी दिये गए ऑप्सन में चयन कर क्लिक करना है. बताया कि जनगणना कार्यक्रम के तहत दो से 31 तक मकान सूचीकरण का कार्य चलेगा. इस कार्य के लिए शिक्षकों को प्रगणक व पर्यवेक्षक के रूप में लगाया जायेगा. इससे पूर्व सभी परिवारों का स्व-गणना कर लेना आवश्यक है. मौके पर पंचायत सचिव सीताराम झा, आवास सहायक अजय मेहता, उप मुखिया संजीव कुमार सहनी, स्वच्छता पर्यवेक्षक तमीजउद्दीन, पूर्व सरपंच ललिता देवी, वार्ड सदस्य जियाउल हक, रामधारी राम, जयकुमार राम, मो समीद, शत्रुघ्न ठाकुर, मुरली मेहता सहित स्वच्छता कर्मी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




