आवास सर्वेक्षण कार्य का बीडीओ ने लिया जायजा, योग्य लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

बीडीओ ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य में शिकायत की जांच के लिए उन्होंने निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की
छातापुर. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता शुक्रवार की सुबह लालगंज पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर आवास सर्वेक्षण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सर्वेक्षण कार्य में योग्य लाभार्थी का नाम जोड़ने के लिए लोगों से अपील की. वहीं मौके पर मौजूद आवास सहायक सूर्य भूषण मणि को तय मापदंड के अनुरूप योग्य लाभार्थी का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया. इस दौरान तिलाठी गांव स्थित पासवान टोला पहुंचे बीडीओ ने तकरीबन डेढ़ दर्जन दिव्यांग व नि:सहाय लोगों को कंबल प्रदान कर ठंड से राहत देने की कोशिश की. बीडीओ ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य में शिकायत की जांच के लिए उन्होंने निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की. ग्रामीणों को बताया गया कि पूर्व से जिन्हें इंदिरा आवास, पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास या पूनर्वास योजना के तहत आवास योजना का लाभ मिल चुका हैं वैसे परिवारों का सर्वे नहीं होना है. उन्होंने मौके पर नये लाभार्थियों का नाम जोड़ने के लिए सर्वे कर्ताओं को निर्देश दिया. साथ ही तय तिथि के अंदर सर्वेक्षण कार्य को पूरा करने को कहा गया है. बताया कि इस दौरान लाचार व बेवश डेढ़ दर्जन लोगों को कंबल प्रदान किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




